Sunday, September 7, 2025

संतों के सहयोग से सामाजिक संस्था करेंगी आवाज बुलंद,अयोध्या धाम से सुलतानपुर को आगामी 10 सितम्बर को निकलेगी पद यात्रा





विश्व सहारा नीरज शर्मा सुलतानपुर/भारतीय संस्कृति पद यात्रा होने वाली 10 सितंबर को अयोध्या के साधु और संतो का समर्थन मिलना शुरू हो गया है। जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्थाएं कटका क्लब सामाजिक संस्था, यूनीक फाउंडेशन, कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति, लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद्, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, भगवा आर्मी,अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति प्रयागराज, कल्पवृक्ष सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कूरेभार, अद्वैत चैरिटेबल ट्रस्ट, के साथ जनप्रतिनिधि आम जनमानस का सहयोग मिला है। 
इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष व अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के सौरभ मिश्रा विनम्र ने बताया कि या सिर्फ एक पद यात्रा नहीं यह हमारी आस्था परंपराओं संस्कृत की पुकार है, यह उस
इतिहास की पुनः स्थापना है जहां से हमारी पहचान शुरू हुई थी। अयोध्या से यात्रा का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे व कटका बाजार से दोपहर 2:00 बजे सुलतानपुर के लिए रवाना होगी। हम सभी की मांग है सुलतानपुर जिले का नाम कुशभवनपुर पर किया जाए, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। अखिल भारतीय भगवान परशुराम एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभदेव शुक्ला ने बताया की देवी देवताओं के वेष में होने वाले अशोभनीय नृत्य पर पूर्णतया प्रतिबंध लगे। सनातन बोर्ड का गठन किया जाए जैसी मांगों को लेकर पद यात्रा आयोजित हो रही है।

No comments:

Post a Comment

क्षेत्र पंचायत की बैठक में चले लात घूसे,मामला गर्म होते देख खिसके जनप्रतिनिधि

विश्व सहारा मण्डल ब्यूरो/जनपद के दूबेपुर ब्लॉक की बैठक मंगलवार को उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गई, जब विकास कार्यों पर शुरू हुई बहस...